पेट्रोल की कीमत ₹82 करने की मांग, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा
Arvind Kejriwal , central government,  petrol prices

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आम लोगों को राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल महंगा बिक रहा है। केजरीवाल ने मांग की कि सरकार तुरंत पेट्रोल की कीमत घटाकर 82 रुपये प्रति लीटर करे, ताकि इसका सीधा लाभ आम जनता को मिल सके।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि तेल कंपनियों ने पिछले वर्ष करीब 77 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि उपभोक्ता अब भी लगभग 102 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जब वैश्विक स्तर पर कच्चा तेल सस्ता हुआ है, तो उसका फायदा देशवासियों तक पहुंचना चाहिए और केंद्र सरकार को ईंधन की कीमतों में कटौती कर महंगाई से राहत देनी चाहिए।

 
Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.