Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गलवान घाटी संघर्ष के छह वर्ष पूरे होने के संदर्भ में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि 2020 में 20 भारतीय सैनिकों के बलिदान के बावजूद सरकार ने चीन के प्रति नरम रुख अपनाया और उसे “क्लीन चिट” दे दी। खरगे ने कहा कि फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में चीन पर भारत की बढ़ती निर्भरता सरकार की आर्थिक और रणनीतिक नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में खरगे ने दावा किया कि गलवान संघर्ष के बाद चीन से भारत के आयात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और व्यापार घाटा भी बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एंटीबायोटिक्स, एपीआई, लिथियम-आयन बैटरियों, ईवी कंपोनेंट्स, स्थायी चुंबकों और सौर ऊर्जा से जुड़े कई उत्पादों के लिए भारत की चीन पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि राष्ट्रीय हितों से समझौता क्यों किया गया और रणनीतिक क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को लेकर सरकार के दावों के बावजूद चीन पर निर्भरता कम क्यों नहीं हो सकी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |