NEET विवाद पर आंदोलन तेज, 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान
 NEET controversy intensify; Parliament march announced ,July 20.

NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर से संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने का ऐलान किया है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि इस मार्च में देशभर के छात्र, अभिभावक और नागरिक शामिल होंगे।

इस आंदोलन को समर्थन देते हुए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 11 दिनों से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने देश के युवाओं और आम नागरिकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की तथा सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए केवल ऑनलाइन प्रतिक्रिया देने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का आग्रह किया। आंदोलनकारी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कथित अनियमितताओं की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.