Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रियलिटी शो 'Lock Upp 2' के नए प्रोमो में आकांक्षा चौधरी और शिल्पा शिंदे के बीच तीखी बहस देखने को मिली। प्रोमो में आकांक्षा ने शिल्पा की 'Bigg Boss 11' जीत पर तंज कसते हुए कहा, "पिछले शो में रोटियां बेलते-बेलते शो जीते थे, यहां रोटियां बेलने वाला सिस्टम नहीं है मैडम।" इसके बाद दोनों के बीच सीनियोरिटी को लेकर भी तीखी नोकझोंक होती दिखाई देती है।
आकांक्षा के इस बयान के बाद शो का माहौल गरमा गया और सोशल मीडिया पर भी प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शक दोनों कंटेस्टेंट्स की इस भिड़ंत को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। प्रोमो ने साफ संकेत दिया है कि 'Lock Upp 2' में आने वाले दिनों में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त टकराव और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |