Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के देवास जिले की बागली विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे का हार्ट अटैक से निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। कन्नौजे पहले पुलिस विभाग में डीएसपी थे और नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में आए थे। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी।
2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था, लेकिन वे पार्टी संगठन और क्षेत्रीय गतिविधियों में सक्रिय रहे। उनके निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |