Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में टीएमसी की विरोध रैली के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बारुईपुर रेप-मर्डर मामले के विरोध में निकाली गई रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अंडे फेंके और नारेबाजी की। जब रैली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर पहुंची तो अव्यवस्था से नाराज ममता ने कथित तौर पर तीन कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मार दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने रैली में बाधा डाली और पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है।
वहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पहले उकसावे की कार्रवाई की, जिसके बाद तनाव बढ़ा। कई स्थानों पर भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हुई, हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना के बाद दक्षिण कोलकाता के कई इलाकों में तनाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |