'सतलुज' विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- राजस्थान के गुरुद्वारे में फिल्म दिखाई गई, यही सबसे बड़ी खुशी
Diljit Dosanjh , Satluj

 

ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलुज' हटाए जाने के बाद अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही अंदेशा था कि फिल्म की रिलीज के बाद विवाद खड़ा हो सकता है। दिलजीत ने बताया कि उन्हें लगा था कि यह विवाद सोमवार से शुरू होगा, लेकिन फिल्म को रविवार को ही प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया। उन्होंने कहा कि इसी संभावना को देखते हुए फिल्म का ज्यादा प्रचार भी नहीं किया गया था।

दिलजीत ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि फिल्म हटने से पहले बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंच चुकी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें राजस्थान के एक गुरुद्वारे में बड़े पर्दे पर फिल्म दिखाई जा रही थी, जिससे उन्हें संतोष मिला कि लोगों ने फिल्म देख ली। गौरतलब है कि 'सतलुज' का मूल नाम 'पंजाब 95' था और यह मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन से प्रेरित बताई जाती है। संवेदनशील विषय होने के कारण फिल्म लंबे समय तक प्रमाणन प्रक्रिया में रही और रिलीज के कुछ ही समय बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा ली गई।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 6 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.