Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के नए एपिसोड में खाने की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा खराब भोजन मिलने पर भावुक हो गईं और रोते हुए आरोप लगाया कि उन्हें दिया गया सूप बेहद खराब था। उन्होंने कहा कि उन्हें रात का खाना नहीं मिला और डायबिटीज होने के बावजूद उन्हें भूखे पेट सोना पड़ा। वहीं, अभिनेता राम कपूर समेत अन्य प्रतियोगियों ने भी भोजन व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया।
शो के होस्ट रितेश देशमुख ने सफाई देते हुए कहा कि जिन प्रतियोगियों को दवाइयों के अनुसार विशेष भोजन की जरूरत थी, उनके लिए न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर सूप भेजा गया था। हालांकि सुनीता ने कहा कि उन्हें नियमित भोजन की आदत है और भूखे रहने से उनकी तबीयत बिगड़ने लगती है तथा शरीर कांपने लगता है। खाने को लेकर उठे इस विवाद ने शो की व्यवस्थाओं और प्रतियोगियों की सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |