PM मोदी इंडोनेशिया दौरे पर, ब्रह्मोस मिसाइल डील और रणनीतिक साझेदारी पर रहेगी नजर
PM Modi , Indonesia visit,  BrahMos missile deal , strategic partnership.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया के दौरे पर रवाना हुए, जहां वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच करीब 2,500 करोड़ रुपये की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील पर सहमति बनने की संभावना है। इसके अलावा रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, डिजिटल साझेदारी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर परिसर प्रम्बानन मंदिर का भी दौरा करेंगे। यह उनका इंडोनेशिया का तीसरा आधिकारिक दौरा है।

 

यदि ब्रह्मोस समझौता होता है, तो फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया भारत से यह मिसाइल खरीदने वाला दूसरा विदेशी देश बन जाएगा। इससे भारत के रक्षा निर्यात को नई मजबूती मिलेगी, वहीं इंडोनेशिया की समुद्री सुरक्षा क्षमता भी बढ़ेगी। इससे पहले 2018 में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था और रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार तथा डिजिटल सहयोग समेत कई समझौतों पर सहमति बनी थी। 2023 में भी प्रधानमंत्री मोदी आसियान और ईस्ट एशिया समिट में भाग लेने के लिए जकार्ता गए थे।

Priyanshi Chaturvedi 6 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.