आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई रजिस्टर्ड मैरिज
बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट रविवार को कानूनी रूप से शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल में आमिर के आवास पर दोपहर करीब 12:45 बजे Special Marriage Act के तहत विवाह का पंजीकरण कराया। यह एक निजी समारोह था, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी मित्र ही शामिल हुए। शादी के बाद मेहमानों के लिए लंच का आयोजन भी किया गया।
समारोह में उद्योगपति Mukesh Ambani, फिल्म निर्देशक Ashutosh Gowariker सहित परिवार और करीबी मित्र मौजूद रहे। शादी के दौरान भावुक पल भी देखने को मिला, जब गौरी की पहली शादी से उनके बेटे और आमिर के बेटे आजाद ने अंगूठियों के बॉक्स संभालकर समारोह का हिस्सा बने।
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। आमिर ने वर्ष 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर गौरी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। गौरी के पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं, जबकि उनकी मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। वह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट Philip Spratt की पोती भी हैं।