Patrakar Priyanshi Chaturvedi
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कीर्ति आजाद ने केंद्र की मोदी सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को डराने और उन पर दबाव बनाने के लिए ED और CBI जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि जो नेता दबाव में नहीं आते, उनके खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज कर दी जाती है।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भीतर जारी राजनीतिक संकट के बीच कीर्ति आजाद का यह बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले कुछ नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन कई नेताओं को राजनीतिक दबाव में लाने के लिए भी केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को लगातार धमकाने और कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
इस बीच टीएमसी की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के अंदरूनी संकट और गहरा गया है। चंद्रिमा ने दावा किया कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की एक टिप्पणी से आहत होकर उन्होंने यह फैसला लिया। उनके अनुसार, उन पर 'तृणमूल भवन' को बागी गुट के हवाले करने का आरोप लगाया गया, जिसे उन्होंने अपमानजनक बताया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |