Latest News
बाल यौन शोषण विज्ञापनों पर सरकार सख्त, इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta को 7 दिन का नोटिस.   यूपी चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, सीट बंटवारे पर राज्य इकाई की राय होगी अहम.   खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप के खिलाफ भड़काऊ नारे, हत्या की अपील से बढ़ा विवाद.   ओंकारेश्वर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किए ममलेश्वर महादेव के दर्शन, देश के लोकतंत्र की समृद्धि की कामना.   आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई रजिस्टर्ड मैरिज.   दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली यात्रा से बढ़ीं अटकलें, बीजेपी प्रत्याशी पर जल्द हो सकता है फैसला.  
एमपी में प्रशासनिक फेरबदल के संकेत, तीन विभागों को तुरंत चाहिए नए प्रमुख सचिव
administrative reshuffle, MP, three departments urgently ,new chief secretary

मध्य प्रदेश सरकार में जल्द बड़े प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। पशुपालन, पर्यावरण और विमानन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में प्रमुख सचिव (पीएस) की आवश्यकता है, जबकि कई ऐसे अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है जो बार-बार निर्देशों के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं दे सके हैं। सूत्रों के अनुसार, ऐसे अधिकारियों से अहम जिम्मेदारियां लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले अफसरों को सौंपी जा सकती हैं।

सबसे पहले पशुपालन विभाग में बदलाव तय माना जा रहा है, क्योंकि प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव 1 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पर्यावरण विभाग में फिलहाल अतिरिक्त प्रभार के तहत काम चल रहा है, जबकि विमानन विभाग का भी स्वतंत्र प्रमुख सचिव नियुक्त किए जाने की चर्चा है। इसके अलावा कृषि उत्पादन आयुक्त, जनसंपर्क विभाग और बालाघाट में अतिरिक्त कलेक्टर के पद पर भी नई नियुक्तियों की संभावना बनी हुई है।

सरकार की समीक्षा बैठकों में कई अधिकारियों के प्रदर्शन पर असंतोष सामने आने के बाद प्रशासनिक सर्जरी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाले विभागों में तेज और परिणाम देने वाले अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर शासन-प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

 
Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.