Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कथित विज्ञापनों के मामले में केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta को नोटिस जारी किया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कंपनी से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है और निर्देश दिया है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद ऐसे सभी विज्ञापन एवं कंटेंट, जो बाल यौन शोषण को बढ़ावा देते हों या उनकी पहुंच उपलब्ध कराते हों, उन्हें तुरंत ब्लॉक और हटाया जाए।
यह कार्रवाई एक मीडिया जांच रिपोर्ट के बाद की गई, जिसमें दावा किया गया था कि इंस्टाग्राम पर ऐसे पेड विज्ञापन दिखाई दे रहे थे जिनमें आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर यूजर्स को बाहरी प्लेटफॉर्म की ओर भेजा जा रहा था, जहां कथित तौर पर बाल यौन शोषण से जुड़ी अवैध सामग्री बेची जा रही थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि संबंधित विज्ञापन प्लेटफॉर्म के मॉडरेशन सिस्टम से मंजूरी मिलने के बाद ही प्रकाशित हुए थे।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए Meta ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद कई विज्ञापन हटाए गए, संबंधित अकाउंट निलंबित किए गए और जुड़े हुए URL भी ब्लॉक किए गए हैं। कंपनी ने यह भी स्वीकार किया कि कोई भी कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम पूरी तरह त्रुटिरहित नहीं होता और सभी नियम उल्लंघनों की पहचान हर बार संभव नहीं हो पाती।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |