Latest News
बाल यौन शोषण विज्ञापनों पर सरकार सख्त, इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta को 7 दिन का नोटिस.   यूपी चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, सीट बंटवारे पर राज्य इकाई की राय होगी अहम.   खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप के खिलाफ भड़काऊ नारे, हत्या की अपील से बढ़ा विवाद.   ओंकारेश्वर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किए ममलेश्वर महादेव के दर्शन, देश के लोकतंत्र की समृद्धि की कामना.   आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई रजिस्टर्ड मैरिज.   दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली यात्रा से बढ़ीं अटकलें, बीजेपी प्रत्याशी पर जल्द हो सकता है फैसला.  
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पीएम मोदी को धमकी, फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट की जांच शुरू
Threats , PM Modi, offensive comments,  Facebook post launched ,Australia visit

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोशल मीडिया पर मिली धमकी की जांच ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस कर रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह धमकी 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ी एक फेसबुक पोस्ट पर की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मामले को संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के संज्ञान में लाया गया और जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जांच एजेंसियों ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े आईपी एड्रेस की पहचान कर ली है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और न ही किसी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे, जबकि 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में आयोजित 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत की स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) और ऑस्ट्रेलिया की फेडरल एवं राज्य पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से संभालेंगी। कार्यक्रम स्थल, यात्रा मार्ग और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं तथा किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.