Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अयोध्या स्थित Ram Mandir में दान राशि के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं के मामले पर Rashtriya Swayamsevak Sangh ने पहली बार विस्तृत प्रतिक्रिया दी है। संघ के सरकार्यवाह Dattatreya Hosabale ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर बना मंदिर समाज के लंबे संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है, इसलिए इससे जुड़ी किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता अत्यंत गंभीर विषय है।
होसबले ने कहा कि Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Trust के आग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने मांग की कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने मंदिर प्रबंधन से व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधार करने की अपील की।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |