कोचिंग विवाद मामला: खान सर को 7 जुलाई तक गिरफ्तारी से राहत, अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली
Coaching controversy: Khan Sir ,July 7; hearing ,bail adjourned.

बिहार के चर्चित शिक्षक Faisal Khan उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर पटना की अदालत ने सुनवाई 7 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी है। इसके साथ ही अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक भी 7 जुलाई तक बढ़ा दी है। मामला जून में उनके कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ और कथित गोलीबारी की घटना से जुड़ा है। इस मामले में उनके दोनों सुरक्षा कर्मियों की जमानत याचिकाओं पर भी अब अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी।

अदालत ने पुलिस को मामले की अद्यतन केस डायरी और सुरक्षा कर्मियों के हथियारों के लाइसेंस संबंधी सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में खान सर, शिक्षक Roshan Anand, उनके सुरक्षाकर्मियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच पूरी होने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने के बाद ही अदालत अग्रिम जमानत याचिका पर आगे विचार करेगी।

Priyanshi Chaturvedi 3 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.