Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देश के 23 विपक्षी दलों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखकर चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंताएं जताई हैं। पत्र में चुनाव आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और हाल के चुनावों की पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि हाल के कुछ चुनावों के परिणाम जनता की वास्तविक इच्छा को प्रतिबिंबित नहीं करते। साथ ही उन्होंने ईडी, सीबीआई और एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि इनका इस्तेमाल विपक्षी दलों को निशाना बनाने और राजनीतिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।
पत्र पर कांग्रेस, डीएमके, समाजवादी पार्टी, आरजेडी, तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार), आम आदमी पार्टी, जेएमएम और वाम दलों सहित 23 विपक्षी दलों के हस्ताक्षर हैं। दलों ने बिहार में चल रही SIR प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि इसके समर्थन में पर्याप्त सार्वजनिक आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले अन्य राज्यों में प्रस्तावित SIR प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यापक बनाया जाए। साथ ही पत्र में न्यायपालिका से लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक हस्तक्षेप की अपेक्षा भी जताई गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |