कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ:मैं केवल एक कलाकार हूं, नेता नहीं
Diljit Dosanjh , Cockroach Janata Party

सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका राजनीति या किसी भी तरह के आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक प्रशंसक द्वारा प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मुझे प्रदर्शन जैसी चीजों से दूर ही रखो। मैं केवल एक कलाकार हूं, कोई नेता नहीं।" उन्होंने फैंस से भी अपील की कि उन्हें राजनीतिक विवादों में न घसीटा जाए।

लाइव बातचीत के दौरान दिलजीत ने कहा कि वह खुद को सिर्फ मनोरंजन की दुनिया तक सीमित रखना चाहते हैं और लोगों की राजनीतिक अपेक्षाओं से अलग हैं। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब की पंक्ति "नानक दुखिया सब संसार, सो सुखिया जिस नाम अधार" का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया में सब कुछ कभी पूरी तरह ठीक नहीं हो सकता। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें भी बधाई और जिनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है, उन्हें भी बधाई, क्योंकि उन्हें इस पूरे मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित नीट पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रही है। संगठन की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। इस आंदोलन की शुरुआत एक डिजिटल व्यंग्य समूह के रूप में हुई थी, जिसके संस्थापक अभिजीत दिपके बताए जाते हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 2 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.