Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर में ताजा हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने बयान में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन लागू होने के बावजूद राज्य में हिंसा नहीं थमी और हालिया घटनाओं में करीब 20 घर जलाए गए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से जारी अशांति के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और अनेक परिवारों को विस्थापन व नुकसान का सामना करना पड़ा है।
राहुल गांधी ने कहा कि धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र और पहचान के आधार पर समाज को बांटने वाली राजनीति देश के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर को स्थायी शांति और बेहतर भविष्य की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की स्थिति को सुधारने के लिए सभी पक्षों को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
इससे पहले मणिपुर में महिला संगठनों ने केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया था और गिरफ्तार स्वयंसेवकों की रिहाई की मांग की थी। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जातीय हिंसा से जुड़े छह मामलों में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त अभियान के तहत विभिन्न जिलों में की गई।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |