Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर बीते छह महीनों की यादों से जुड़ी कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें परिवार, दोस्तों और यात्राओं के साथ एक तस्वीर कबीर बहिया के साथ भी शामिल है। इस तस्वीर में दोनों एक म्यूजिक इवेंट का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चल रही ब्रेकअप की अटकलों पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि कृति ने अपने रिश्ते को लेकर कोई सीधा बयान नहीं दिया है।
हाल ही में कबीर बहिया की एक अन्य युवती के साथ वायरल तस्वीर के बाद दोनों के अलग होने की अफवाहें फैली थीं। बाद में कबीर के करीबी सूत्रों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि तस्वीर में मौजूद युवती उनके परिवार के बेहद करीब हैं और उन्हें बहन की तरह मानते हैं। इस मामले में कृति या कबीर की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एक इंटरव्यू में कृति सेनन ने अपनी निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा था कि वह अपने व्यक्तिगत रिश्तों को सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं और शादी से पहले इस विषय पर खुलकर बात नहीं करेंगी। इसलिए मौजूदा तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन दोनों के रिश्ते की स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |