ट्विशा शर्मा केस में CBI की जांच तेज, सास और पति 5 दिन की रिमांड पर
 CBI ,investigation , Twisha Sharma case, mother-in-law, husband

एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने जांच तेज करते हुए सास Giribala Singh और पति Samarth Singh को स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 5 दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया गया। समर्थ सिंह पहले से ही एजेंसी की हिरासत में था। सूत्रों के मुताबिक, अब दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी ताकि बयानों में विरोधाभास और घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।

CBI इस मामले में आधुनिक “टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन” तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। जांच एजेंसी ट्विशा के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार कर रही है, जिससे घटना से पहले और बाद की हर गतिविधि को मिनट-दर-मिनट समझा जा सके। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, वाई-फाई लॉग और घर की फॉरेंसिक मैपिंग को एक साथ जोड़ा जा रहा है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना वाली रात घर में कौन-कौन मौजूद था और किस समय क्या गतिविधियां हुईं।

CBI को जांच के दौरान सबूतों से छेड़छाड़ के संकेत भी मिले हैं। एजेंसी अब डिजिटल एविडेंस, टावर लोकेशन और इंटरनेट एक्टिविटी की गहराई से जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, ट्विशा का एक डिजिटल अवतार तैयार किया जा रहा है, जिसके जरिए घर के अंदर उनकी आखिरी लोकेशन और मूवमेंट को समझने की कोशिश होगी। इससे जांच एजेंसी को घटनास्थल पर मौजूद संदिग्ध गतिविधियों और आरोपियों के बयानों की सच्चाई परखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 
Priyanshi Chaturvedi 29 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.