Patrakar Priyanshi Chaturvedi
Don 3 को लेकर जारी विवाद के बीच अभिनेता Ranveer Singh एक बार फिर सुर्खियों में हैं। FWICE द्वारा जारी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव के बाद सोशल मीडिया पर उनका पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। Karan Johar के शो Koffee with Karan में रणवीर से पूछा गया था कि जो लोग उन्हें ‘डॉन 3’ के लिए सही नहीं मानते, उन्हें क्या कहना चाहेंगे। इस पर रणवीर ने मुस्कुराते हुए कहा था, “एक मौका दे दो, 12-13 साल में ठीक-ठाक ही काम किया है मैंने।” अब यही क्लिप विवाद के बीच फिर चर्चा में आ गई है।
इस पूरे मामले पर लेखिका और कॉलमनिस्ट Shobhaa De का बयान भी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने FWICE के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह मामला “पावर और कंट्रोल” दिखाने जैसा लगता है। शोभा डे का मानना है कि यदि रणवीर सिंह और प्रोडक्शन हाउस के बीच कोई विवाद था, तो उसे कानूनी और पेशेवर तरीके से सुलझाया जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे विवादों का असर सिर्फ कलाकारों पर नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तकनीशियनों और कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी पड़ता है।
शोभा डे ने रणवीर सिंह की चुप्पी को भी रणनीतिक बताया। उनके मुताबिक रणवीर समझदारी से काम लेते हुए खुद सामने आने के बजाय अपने फैंस को अपनी लड़ाई लड़ने दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर ने दिसंबर में शूटिंग शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले फिल्म छोड़ दी थी, जिसके बाद प्रोड्यूसर्स ने कथित तौर पर 45 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की। तीन बार बुलाने के बावजूद रणवीर के FWICE के सामने पेश नहीं होने पर संगठन ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |