शिर्डी में बनेगा ₹3 हजार करोड़ का डिफेंस हब, आज उद्घाटन करेंगे राजनाथ सिंह
Shirdi में साईं मंदिर से करीब 12 किलोमीटर दूर एक बड़े डिफेंस कॉम्प्लेक्स का निर्माण तेजी से चल रहा है। Rajnath Singh शनिवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन करेंगे। करीब ₹3 हजार करोड़ की लागत से विकसित हो रहे इस ‘शिर्डी डिफेंस कॉम्प्लेक्स’ में डिफेंस ड्रोन, सूर्यास्त्र मिसाइल से जुड़े हार्डवेयर और गोला-बारूद निर्माण की तैयारी की जा रही है। परिसर में इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स से जुड़ी सरकारी और निजी कंपनियों के 100 से ज्यादा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए हैं।
200 एकड़ में फैले इस कॉम्प्लेक्स में आधा-आधा किलोमीटर लंबे 6 बड़े डोम तैयार किए गए हैं। डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Globe Forge के अनुसार यहां सालाना 5 लाख तोप के गोले तैयार करने के लिए दो असेंबली लाइनें स्थापित की जा रही हैं। इसके अलावा डिफेंस ड्रोन और आरडीएक्स से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर भी काम चल रहा है। कंपनी का कहना है कि केंद्र सरकार की ‘स्वदेशी’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ नीति से रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई को बड़े अवसर मिल रहे हैं।
महाराष्ट्र सरकार इस क्षेत्र को एक बड़े रणनीतिक डिफेंस हब के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक Samruddhi Mahamarg, Shirdi International Airport और इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल जैसी सुविधाओं के कारण यह क्षेत्र रक्षा उद्योग के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस परियोजना से करीब 2 हजार प्रत्यक्ष और 5 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों