Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिल्ली हाईकोर्ट में राज्यसभा सांसदRaghav Chadha की उस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित डीपफेक वीडियो, मॉर्फ्ड तस्वीरों और अपमानजनक कंटेंट को हटाने की मांग की है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि उनका बीजेपी में शामिल होना एक राजनीतिक फैसला है और ऐसे फैसलों की आलोचना लोकतंत्र में स्वाभाविक मानी जाती है।
सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि पर्सनालिटी राइट्स का इस्तेमाल राजनीतिक व्यंग्य या आलोचना को रोकने के लिए नहीं किया जा सकता। हालांकि कोर्ट ने AI जनरेटेड डीपफेक, फेक वॉइस क्लोनिंग और छेड़छाड़ किए गए कंटेंट को गंभीर माना। अदालत ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। मामले में फिलहाल कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2026 में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बादRaghav Chadha सोशल मीडिया पर लगातार निशाने पर रहे हैं। उनकी याचिका में अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। माना जा रहा है कि इस मामले का फैसला भविष्य में डीपफेक और सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर महत्वपूर्ण कानूनी मिसाल बन सकता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |