Patrakar Priyanshi Chaturvedi
केंद्रीय मंत्रीJyotiraditya Scindia के प्रभाव वाले गुना जिले में भाजपा की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सामने आ गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री चंद्रपाल किरार (बंटी) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार को भेजे त्यागपत्र में आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से पार्टी संगठन लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा था और उन्हें बैठकों व कार्यक्रमों की जानकारी तक नहीं दी जाती थी।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब भाजपा जिला महामंत्री रवींद्र रघुवंशी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और सोशल मीडिया पर अनुशासनहीन टिप्पणियों के आरोप में चंद्रपाल किरार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उनसे तीन दिन में जवाब मांगा गया था। हालांकि स्पष्टीकरण देने के बजाय उन्होंने सीधे पद छोड़ने का फैसला किया। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि यदि अनजाने में कोई पोस्ट पार्टी की छवि के खिलाफ गई हो तो वे उसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।
गौरतलब है कि हाल ही मेंK. P. Yadav और सिंधिया समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाजी को लेकर भी पार्टी ने नोटिस जारी किए थे। अब चंद्रपाल किरार के इस्तीफे के बाद गुना भाजपा में गुटबाजी और असंतोष की चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय नेताओं की चुप्पी के बीच अब सबकी नजर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |