‘दृश्यम 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जॉर्जकुट्टी की वापसी ने बढ़ाई उत्सुकता
 explosive trailer ,

मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। करीब 2 मिनट 5 सेकंड के इस ट्रेलर में एक बार फिर जॉर्जकुट्टी अपने परिवार को बचाने के लिए मुश्किल हालात का सामना करता नजर आ रहा है। ट्रेलर की शुरुआत फैमिली डिनर से होती है, लेकिन जल्द ही कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ता दिखाई देता है।

 

ट्रेलर में दमदार बैकग्राउंड स्कोर, तेज रफ्तार सीन्स और पुलिस के साथ तनावपूर्ण टकराव देखने को मिलता है। मेकर्स ने कहानी को इस तरह पेश किया है कि फिल्म का रहस्य पूरी तरह सामने नहीं आता, लेकिन दर्शकों की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ जाती है। ‘दृश्यम 3’ की कहानी दूसरे पार्ट के बाद की घटनाओं को आगे बढ़ाएगी और कई अधूरे सवालों के जवाब देगी।

 

जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल भी नजर आएंगे। वहीं सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Priyanshi Chaturvedi 10 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.