Patrakar Priyanshi Chaturvedi
90 के दशक के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘श्री कृष्णा’ में यशोदा मैया का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दामिनी कंवल शेट्टी आज भी दर्शकों के बीच अपनी दमदार अदाकारी के लिए याद की जाती हैं। रामानंद सागर के इस सुपरहिट शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी। 33 साल बाद उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है और अब वह कैमरे के सामने नहीं बल्कि पीछे से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
करियर के शिखर पर पहुंचने के बाद दामिनी कंवल शेट्टी ने अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया और फिल्म निर्माण की ओर कदम बढ़ाया। वर्तमान में वह अपने पति राज शेट्टी के साथ मिलकर ‘एटरनल फ्लेम प्रोडक्शंस’ के बैनर तले मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों का निर्माण कर रही हैं। खास बात यह है कि वह फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखने के साथ-साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभालती हैं।
‘श्री कृष्णा’ के अलावा दामिनी कंवल शेट्टी कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने ‘परंपरा’, ‘अलीफ लैला’, ‘जी हॉरर शो’ और ‘वो हुए ना हमारे’ जैसे चर्चित शोज में अपनी अभिनय प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आज भले ही वह अभिनय से दूर हों, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम और सफलता लगातार बढ़ रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |