बंगाल चुनाव पर बढ़ा सियासी विवाद, ट्रंप को संजय राउत का पत्र
Political ,controversy ,escalates over Bengal ,elections, Sanjay Raut

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई बधाई पर राजनीति तेज हो गई है। संजय राउत ने ट्रंप को पत्र लिखकर इस पर आपत्ति जताई और कहा कि भारत के राज्य चुनाव देश का आंतरिक मामला हैं, जिन पर विदेशी नेताओं की प्रतिक्रिया अनुचित प्रतीत होती है।

राउत ने अपने पत्र में चुनाव आयोग की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान आयोग की निष्पक्षता पर जनता के बीच संदेह पैदा हुआ और विपक्षी दलों के खिलाफ दबाव तथा भय का माहौल बनाया गया। राउत ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती और कुछ फैसलों ने संवैधानिक संस्थाओं की तटस्थता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

बंगाल चुनाव परिणामों के बाद विपक्ष लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर हमलावर है। संजय राउत के इस कदम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध दर्ज कराने की कोशिश माना जा रहा है। वहीं भाजपा ने ममता बनेर्जी ममता बनर्जी के 15 साल पुराने शासन को समाप्त करते हुए 207 सीटों के साथ पहली बार पश्चिम बंगाल की सत्ता पर कब्जा जमाया है।

Priyanshi Chaturvedi 8 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.