Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मनोज बाजपेयी की नई फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। टीजर में एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझते भारत की कहानी दिखाई गई है, जहां कहा जाता है—“RBI फेल, तो इंडिया फेल और मैं इंडिया को फेल नहीं होने दूंगा।” फिल्म में मनोज बाजपेयी एक RBI गवर्नर की भूमिका निभा रहे हैं, जो देश को आर्थिक बदहाली से बाहर निकालने के मिशन पर आते हैं।
टीजर की शुरुआत देश में फैलती अफरातफरी और आर्थिक अस्थिरता के संकेतों से होती है, जहां सड़कों पर विरोध प्रदर्शन और जनता का आक्रोश देखने को मिलता है। कहानी 1991 के उस दौर से प्रेरित बताई जा रही है, जब भारत गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था और दिवालिया होने की कगार पर था। इसी स्थिति में सरकार एक अनुभवी अधिकारी को सिस्टम सुधारने के लिए जिम्मेदारी देती है, जबकि उनके फैसलों पर सवाल भी उठते हैं।
फिल्म का निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। 2 मिनट 2 सेकंड के टीजर में देशभर की उथल-पुथल, आर्थिक दबाव और सुधार की कोशिशों को दिखाया गया है। मनोज बाजपेयी का दमदार लुक और गंभीर किरदार दर्शकों का ध्यान खींचता है, लेकिन असली चुनौती यह होगी कि फिल्म अपनी कहानी को कितना प्रभावी ढंग से बड़े पर्दे पर पेश कर पाती है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |