‘राजा शिवाजी’ रिव्यू: स्वराज्य की भावना को भव्य अंदाज में दिखाती दमदार फिल्म

महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर रिलीज हुईRaja Shivaji केवल एक ऐतिहासिक फिल्म नहीं, बल्कि मराठा गौरव और स्वराज्य की भावना को बड़े पर्दे पर जीवंत करने वाली प्रस्तुति है।Riteish Deshmukh के निर्देशन में बनी यह फिल्म नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने की ईमानदार कोशिश करती है। लगभग 3 घंटे 15 मिनट लंबी यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और स्वराज्य के सपने को अलग-अलग अध्यायों में प्रस्तुत करती है।

अभिनय की बात करें तोRiteish Deshmukh ने शिवाजी महाराज की भूमिका को संतुलित और प्रभावशाली ढंग से निभाया है।Sanjay Dutt का अफजल खान शांत लेकिन खतरनाक नजर आता है, जबकिAbhishek Bachchan ने संभाजी महाराज के किरदार में भावनात्मक गहराई दिखाई है।Fardeen Khan, Bhagyashree, Sachin Khedekar और अन्य कलाकारों ने भी अपने किरदारों को मजबूती दी है।Salman Khan का कैमियो दर्शकों के लिए सरप्राइज फैक्टर बनता है।

तकनीकी पक्ष में फिल्म काफी मजबूत नजर आती है। भव्य सेट, युद्ध दृश्य और भावनात्मक प्रस्तुति इसे सिनेमाई अनुभव बनाते हैं।Ajay-Atul का संगीत फिल्म की जान है, जो कई दृश्यों को और असरदार बनाता है। कुछ हिस्सों में लंबाई महसूस होती है, लेकिन दमदार निर्देशन, शानदार विजुअल्स और भावनात्मक जुड़ाव इसकी कमी पूरी कर देते हैं। कुल मिलाकर राजा शिवाजीबड़े पर्दे पर देखने लायक प्रभावशाली फिल्म है।

 

 

Priyanshi Chaturvedi 1 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.