सलमान खान बनेंगे सुपरहीरो, बड़े पर्दे पर नया अवतार दिखाएंगे भाईजान
Salman Khan ,superhero, Bhaijaan will show, new avatar , big screen

Salman Khan के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। बॉलीवुड के भाईजान अब सुपरहीरो अवतार में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बड़ा प्रोजेक्ट मशहूर निर्देशक जोड़ीRaj & DK के साथ बनाया जा रहा है, जिन्होंनेThe Family Man जैसी हिट सीरीज दी है। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और मेकर्स इसे बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं।

फिल्म की फीमेल लीड को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। साउथ इंडस्ट्री की स्टारSamantha Ruth Prabhu का नाम सामने आ रहा है, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही कास्ट फाइनल की जाएगी। यह सलमान खान का पहला फुल-फ्लेज्ड सुपरhero प्रोजेक्ट माना जा रहा है, इसलिए दर्शकों में खास उत्साह है।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है और इसे 2027 के अंत या 2028 के मध्य तक रिलीज किया जा सकता है। इसी बीच सलमान खान एक दूसरी एक्शन फिल्म में भी व्यस्त हैं, जिसेVamshi Paidipally निर्देशित कर रहे हैं। उस फिल्म में उनके साथNayanthara नजर आएंगी। कुल मिलाकर, आने वाले साल सलमान खान के फैंस के लिए बेहद खास रहने वाले हैं।

Priyanshi Chaturvedi 1 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.