धुरंधर 2 के स्क्रिप्ट विवाद में बॉम्बे हाई कोर्ट का बढ़ा एक्शन
 Bombay High Court , action , Dhurandhar 2 script dispute

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की स्क्रिप्ट विवाद को लेकर Bombay High Court में चल रही सुनवाई के दौरान बड़ा मोड़ आया है। फिल्ममेकर संतोष कुमार और निर्देशक Aditya Dhar के बीच चल रहे विवाद में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। संतोष कुमार ने अदालत को भरोसा दिलाया कि आगे से वे आदित्य धर के खिलाफ कोई भी सार्वजनिक या बदनाम करने वाला बयान नहीं देंगे।

कोर्ट ने कहा- कानूनी रास्ते से ही होगा समाधान

संतोष कुमार के वकील ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल अब इस मामले में सिर्फ कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे और मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। वहीं आदित्य धर की ओर से पेश वकील ने मांग की कि पिछली टिप्पणियों के लिए माफी मांगी जाए। सुनवाई के दौरान जस्टिस आरिफ डॉक्टर ने कहा कि अदालत इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर ले रही है और भविष्य में मानहानिकारक बयान नहीं दिए जाएंगे।

कहानी चोरी के आरोप से शुरू हुआ विवाद

 

यह विवाद तब शुरू हुआ जब संतोष कुमार ने दावा किया कि फिल्म ‘धुरंधर’ की स्क्रिप्ट उनकी पंजीकृत कहानी ‘डी साहेब’ पर आधारित है। Aditya Dhar ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि इससे उनकी पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचा है। कानूनी विवाद के बीच ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर चुका है और अब दर्शकों को ‘धुरंधर 2’ का इंतजार है।

Priyanshi Chaturvedi 30 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.