अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO तैयार, सरकार की मंजूरी का इंतजार
 DRDO ready, Agni-6 missile, awaiting government approval

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अग्नि-VI बैलिस्टिक मिसाइल परियोजना को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। डीआरडीओ प्रमुख समीर वी कामत ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह केंद्र सरकार के फैसले पर निर्भर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही सरकार से हरी झंडी मिलेगी, एजेंसी अग्नि-6 के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

 

अग्नि-VI को भारत की अग्नि श्रृंखला की सबसे उन्नत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल माना जा रहा है। इसकी मारक क्षमता मौजूदा अग्नि प्रणालियों से अधिक होने की संभावना है, साथ ही इसमें आधुनिक तकनीकी क्षमताएं भी जोड़ी जाएंगी। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मिसाइल चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों के लिए भारत की रणनीतिक ताकत को और मजबूत करेगी।

 

समीर कामत ने बताया कि भारत हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल और हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल, दोनों परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इनमें ग्लाइड मिसाइल विकास के अधिक उन्नत चरण में है और इसका पहला परीक्षण जल्द हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की पारंपरिक मिसाइल शक्ति को मजबूत करने के लिए अलग-अलग श्रेणियों और रणनीतिक जरूरतों के हिसाब से नई प्रणालियां विकसित की जा रही हैं।

Priyanshi Chaturvedi 30 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.