15 मिनट में बना ‘जाइये सजना’, सतिंदर सरताज ने बताया कैसे तैयार हुआ वायरल गाना

धुरंधर: द रिवेंज’ का गाना ‘जाइये सजना’ इन दिनों सोशल मीडिया और म्यूजिक चार्ट्स पर जमकर छाया हुआ है। इस गाने में सतिंदर सरताज और जैस्मीन सैंडलस की आवाज ने श्रोताओं को खासा प्रभावित किया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सरताज की उस लाइन की हो रही है, जो गाने की आत्मा बन गई।

 

टी-सीरीज प्रमुख भूषण कुमार ने बताया कि सरताज की आवाज में जो आध्यात्मिक गहराई है, वह गाने को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फैंस की भारी मांग के चलते अब इस गाने का एक्सटेंडेड वर्जन भी जल्द रिलीज किया जाएगा, क्योंकि फिल्म रिलीज के बाद यह ट्रैक एल्बम का सबसे लोकप्रिय गाना बन गया है।

 

सतिंदर सरताज ने इस गाने की क्रिएशन स्टोरी साझा करते हुए बताया कि उन्हें 15 मार्च को टीम का कॉल आया था। उस समय वे लुधियाना में एक शो की तैयारी कर रहे थे। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह एक सामान्य सहयोग है, लेकिन जब शाश्वत सचदेव भी कॉल पर जुड़े तो मामला गंभीर लगा और उन्हें फिल्म के लिए तुरंत काम करने को कहा गया।

 

सरताज के मुताबिक, उन्होंने बिना ज्यादा सोचे-समझे करीब 15 मिनट में ट्रैक सुना, लाइन लिखी, संगीत तैयार किया और अपनी आवाज रिकॉर्ड करके भेज दिया। इसके बाद वे अपने कॉन्सर्ट के लिए निकल गए। बाद में जब गाना रिलीज हुआ तो उसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और लोग उनकी लाइन को खासतौर पर पसंद करने लगे। सरताज ने कहा कि उन्होंने यह सब बिना किसी दबाव के किया और उनके लिए यह बस एक ईमानदार अभिव्यक्ति थी, जो अब वायरल हो गई है।

Priyanshi Chaturvedi 28 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.