Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग 1 लाख नई भर्तियां करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में होमगार्ड में 41 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है और सिविल पुलिस, एसआई व अन्य पदों पर भी प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
सीएम ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में यूपी पुलिस में 2.20 लाख से अधिक कार्मिकों की भर्ती निष्पक्ष तरीके से पूरी की गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की सिफारिश या भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं है और केवल योग्यता, क्षमता और आरक्षण नियमों के आधार पर चयन हो रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त पुलिस कर्मियों से कहा कि उन्हें ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने फिटनेस और अनुशासन पर भी जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और मानसिक दृढ़ता से ही वे जनता की बेहतर सेवा कर सकते हैं और विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान दे सकते हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |