Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़कर कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कॉमेडियन कपिल शर्मा का एक पुराना शो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स अब उनके राजनीतिक बदलाव से जोड़कर मजाकिया अंदाज में शेयर कर रहे हैं।
यह वीडियो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का बताया जा रहा है, जिसमें राघव चड्ढा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। शो के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत चल रही थी, तभी कपिल शर्मा ने मजाक में कहा था कि “पार्टी न भी खुश हो तो बदल लेता है आदमी।” उस वक्त यह सिर्फ एक जोक था, लेकिन अब इसे लेकर इंटरनेट पर अलग ही चर्चा शुरू हो गई है।
राघव चड्ढा के राजनीतिक फैसले के बाद यूजर्स ने इस पुराने वीडियो को फिर से वायरल कर दिया है। लोग इस क्लिप को शेयर करते हुए मजाक में कह रहे हैं कि कपिल शर्मा ने पहले ही संकेत दे दिया था। हालांकि यह बयान उस समय एक हल्के-फुल्के तंज के रूप में लिया गया था, जिसे अब नए घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स इसे संयोग बता रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ इंटरनेट की क्रिएटिविटी का हिस्सा मान रहे हैं।
राघव चड्डा के राजनीतिक बदलाव के बाद जहां एक ओर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं, वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा का यह पुराना एपिसोड मनोरंजन का विषय बन गया है। फैंस इसे मजाक और संयोग का मेल बता रहे हैं और लगातार क्लिप शेयर कर रहे हैं। फिलहाल राघव चड्डा अपनी नई राजनीतिक पारी को लेकर सुर्खियों में हैं, जबकि यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर चर्चा और मनोरंजन दोनों का केंद्र बना हुआ है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |