Patrakar Priyanshi Chaturvedi
OTT प्लेटफॉर्म्स के आने से पहले भारतीय टीवी पर भी एक ऐसा स्पाई थ्रिलर शो आया था जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। हम बात कर रहे हैं 2013 में प्रसारित हुए शो ‘24’ की, जिसमें कुल 48 एपिसोड दो सीजन में दिखाए गए थे। उस समय यह शो अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन और सस्पेंस के कारण काफी चर्चा में रहा था।
इस शो में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे, जिन्होंने ATU चीफ जय सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था। यह भारत के सबसे महंगे टीवी प्रोजेक्ट्स में से एक माना जाता है और खास बात यह थी कि किसी बड़े फिल्म स्टार ने पहली बार टीवी पर इतनी अहम लीड भूमिका निभाई थी। यह शो मशहूर अमेरिकी सीरीज ‘24’ का हिंदी रूपांतरण था, जिसके राइट्स अनिल कपूर ने काफी बड़ी रकम में हासिल किए थे।
कहानी में देश, परिवार और आतंकी खतरे के बीच फंसे जय सिंह राठौड़ की जद्दोजहद दिखाई गई है। पहले सीजन में वह अपने ही परिवार से जुड़े एक संभावित खतरे का सामना करता है, जबकि दूसरे सीजन में वायरस और आतंकी धमकी जैसे बड़े संकट कहानी को और रोमांचक बनाते हैं। अब यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है, जहां इसे नए फॉर्मेट में दर्शकों के लिए पेश किया गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |