राघव चड्ढा को लेकर सियासी हलचल के बीच हेमा मालिनी पर पुराने बयान ने फिर पकड़ा तूल
Amid , political uproar, Raghav Chadha, old statement, about Hema Malini ,has resurfaced.

आम आदमी पार्टी (AAP) से कथित इस्तीफे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की अटकलों के बीच राघव चड्ढा एक बार फिर चर्चा में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

यह मामला किसान आंदोलन (2020-21) के दौरान का बताया जा रहा है, जब देशभर में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। उस समय हेमा मालिनी ने कहा था कि कई प्रदर्शनकारी वास्तव में कानूनों की बारीकियों और आपत्तियों को पूरी तरह नहीं समझते और संभवतः उन्हें यह भी स्पष्ट नहीं है कि उनकी असली समस्या क्या है।

हेमा मालिनी के इस बयान के बाद राघव चड्ढा ने उस वक्त आप की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि हेमा मालिनी का किसान और कृषि से जुड़ा ज्ञान सबको पता है। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा था कि यह मान लेना कि नए कृषि कानून किसानों के लिए पूरी तरह लाभकारी हैं, वास्तविकता से अलग है।

Priyanshi Chaturvedi 25 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.