Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्डा ने ऐलान किया कि उनके साथ छह अन्य राज्यसभा सांसद भी बीजेपी में शामिल होंगे। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी में बड़ी फूट सामने आई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ धक्का किया है,” जिससे राजनीतिक विवाद और गहरा गया है।
वहीं, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस घटनाक्रम को “स्वाभाविक” बताते हुए कहा कि और भी नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दिल्ली और पंजाब में उनकी सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस बीच, AAP के भीतर जारी उठापटक ने राजधानी की राजनीति को और गरमा दिया है।
दूसरी ओर, राज्यसभा सांसदस्वाति मालीवाल ने पार्टी छोड़ने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि AAP अपने मूल आदर्शों से भटक चुकी है और पार्टी के भीतर भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और गुंडा तत्वों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मालीवाल ने दावा किया कि इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया और जल्द ही इस मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखेंगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |