Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने 2026 सत्र के लिए इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी और कृषि कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर 5 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में अंडरग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश मिलेगा।
बोर्ड के अनुसार BCECE 2026 परीक्षा 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को परीक्षा चार शिफ्ट में होगी, जबकि 31 मई को एक शिफ्ट में संपन्न होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर कराई जाएगी। एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 5 मई है, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित की गई है। आवेदन में सुधार के लिए 7 और 8 मई को करेक्शन विंडो खोली जाएगी। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता और सिलेबस के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस देख सकते हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |