अक्षया हरिहरन का बड़ा आरोप, वोटिंग में गड़बड़ी का दावा
Akshaya Hariharan

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में जहां एक ओर भारी मतदान दर्ज किया गया, वहीं दूसरी ओर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वेब सीरीज ‘मॉडर्न लव चेन्नई’ फेम एक्ट्रेस अक्षया हरिहरन ने दावा किया है कि मतदान केंद्र पर उनके नाम पर किसी और ने वोट डाल दिया। उन्होंने इस घटना को गंभीर गड़बड़ी बताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया।

 

अक्षया हरिहरन ने बताया कि वह वेलाचेरी की रहने वाली हैं और जब वह मतदान के लिए अड्यार स्थित बूथ पर पहुंचीं, तो उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके नाम पर पहले ही वोट डाला जा चुका है। एक्ट्रेस के मुताबिक, रिकॉर्ड में फोटो किसी अन्य महिला की थी, हालांकि बाकी विवरण उनके नाम से मेल खा रहे थे।

 

करीब दो मिनट के वीडियो में अक्षया ने पूरी घटना का विस्तार से जिक्र करते हुए कहा कि यह बेहद हैरान करने वाला अनुभव था। उन्होंने चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की गलती कैसे हो सकती है और मामले की ठीक से जांच होनी चाहिए। एक्ट्रेस ने इस घटना की शिकायत भी दर्ज कराई है।

 

Priyanshi Chaturvedi 24 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.