Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकरSanjay Leela Bhansali एक बार फिर बड़े पर्दे पर भव्य कहानी लेकर लौट रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘Love & War’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो गणतंत्र दिवस वीकेंड के मौके पर दर्शकों के लिए एक बड़ा सिनेमाई अनुभव लेकर आएगी।
इस फिल्म मेंRanbir Kapoor, Alia Bhatt औरVicky Kaushal पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब इसकी रिलीज डेट फाइनल होने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि यह तिकड़ी भंसाली के निर्देशन में एक दमदार रोमांटिक ड्रामा पेश करेगी।
‘Love & War’ को संजय लीला भंसाली की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म को भव्य सेट्स, गहरी भावनात्मक कहानी और पीरियड ड्रामा टच के साथ तैयार किया जा रहा है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी लव स्टोरी में से एक बनकर उभर सकती है, जिसमें रोमांस और संघर्ष का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |