TMC विधायक के ठिकानों पर आयकर छापेमारी
West Bengal , Income Tax raids ,  TMC MLA

West Bengal की राजधानीKolkata में शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने TMC विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। सुबह करीब 6 बजे मणोहरपुकुर रोड स्थित उनके घर और कार्यालय पर तलाशी शुरू की गई। यह कार्रवाई कथित वित्तीय लेन-देन और कारोबारी संबंधों की जांच से जुड़ी बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसियां विधायक देबाशीष कुमार और कारोबारी अमित गांगोपाध्याय के बीच हुए लेन-देन की जांच कर रही हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने भी उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां वे पेश हुए थे। हाल ही में कारोबारी की संपत्तियों पर भी तलाशी की कार्रवाई की गई थी।

हिमंता बिस्वा सरमा का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

इसी बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।Himanta Biswa Sarma ने कूच बिहार में बयान देते हुए पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे असम से अवैध घुसपैठ को रोकते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में उन्हें बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने इस मुद्दे को राजनीतिक और जनसांख्यिकीय बदलाव से भी जोड़ते हुए तीखी टिप्पणी की।

बंगाल में चुनावी हलचल तेज

Mamata Banerjee आज कूच बिहार, दुर्गापुर और दमदम में रैलियां और रोड शो करेंगी, जबकिAbhishek Banerjee सबांग, हिंगलगंज और रैदिघी में चुनावी सभाएं करेंगे। वहीं चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के पहले चरण के लिए EVM और VVPAT की कमीशनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं।

 

 

Priyanshi Chaturvedi 17 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.