Patrakar Priyanshi Chaturvedi
Priyank Mishra ने पदभार संभालने के बाद राजधानीBhopal में अपना पहला फील्ड दौरा किया। उन्होंने बैरागढ़ तहसील और संत हिरदाराम नगर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए राजस्व रिकॉर्ड, फाइलों और जमीन से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लंबित मामलों की स्थिति, रिकॉर्ड संधारण और निपटारे की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता और तेजी लाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे पहले शहर की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था को गहराई से समझना चाहते हैं, उसके बाद ही बड़े स्तर पर निर्णय लिए जाएंगे।
मीडिया से बातचीत में मिश्रा ने संकेत दिया किBhoj Wetland और बड़ा तालाब क्षेत्र में अवैध कब्जों, अवैध कॉलोनियों तथा निजी स्कूलों में एकाधिकार जैसी समस्याओं पर सख्त नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जवाबदेही सुनिश्चित करना है और आने वाले समय में कई विभागों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |