Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उज्जैन के युवा कलाकार गौरव महावर ने माइक्रो आर्ट के जरिए असाधारण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सिर्फ 39 मिनट में 12 छोटे बादामों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की आकृतियां उकेरकर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इस अनोखी कला को देखकर हर कोई हैरान है और उनकी प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहा है।
गौरव ने करीब 2.5 सेंटीमीटर आकार के बादामों पर अत्यंत बारीकी से काम करते हुए ‘सनातन संहिता’ नाम से यह कलाकृति तैयार की। उन्होंने एक्रेलिक रंग और माइक्रोस्कोप की मदद से महाकाल, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, ओंकारेश्वर सहित सभी प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की सूक्ष्म प्रतिमाएं बनाई। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स में मान्यता मिल चुकी है।
साधारण परिवार से आने वाले गौरव के पिता ऑटो रिक्शा चालक हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। गौरव पहले भी कई हस्तियों के स्केच बना चुके हैं और कुछ मामलों में पुलिस की मदद भी कर चुके हैं। अब उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |