Patrakar Priyanshi Chaturvedi
CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि 14 अप्रैल को रिजल्ट जारी होने की खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। सीबीएसई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन DigiLocker के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यह संकेत मिला है कि रिजल्ट की तैयारी पूरी हो चुकी है और इसे जल्द जारी किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE 10वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल से पहले जारी हो सकता है। इस साल 10वीं के लिए सेकेंड एग्जाम की भी योजना है, जो 15 मई से शुरू हो सकता है। इसी कारण बोर्ड पहले चरण के परीक्षा परिणाम को अप्रैल में घोषित करने पर काम कर रहा है, ताकि छात्रों को आगे की तैयारी का समय मिल सके।
DigiLocker की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने अकाउंट पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही डिजिटल मार्कशीट तुरंत उपलब्ध हो सके। जिन छात्रों की APAAR ID लिंक है, उन्हें “Issued Documents” सेक्शन में मार्कशीट सीधे मिल जाएगी। वहीं, जिनके पास यह लिंक नहीं है, उन्हें CBSE सर्विस पोर्टल के जरिए अकाउंट सेटअप करने के निर्देश दिए गए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |