राजपाल यादव के मजाक पर सौरभ द्विवेदी ट्रोल
Saurabh Dwivedi, trolled ,  joking about,  Rajpal Yadav

मुंबई में आयोजित चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में बॉलीवुड एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव का मजाक उड़ाने को लेकर जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। इवेंट के दौरान राजपाल यादव ने दुनिया भर के युद्ध और डॉलर-रुपये के उतार-चढ़ाव पर बात की, जिस पर सौरभ ने मजाक में उनके बकाया कर्ज की याद दिलाई। इस कमेंट पर स्टेज पर मौजूद लोगों ने हंसी मजाक में प्रतिक्रिया दी, लेकिन वायरल वीडियो के बाद नेटिजन्स ने पत्रकार पर तीखा हमला बोला।

 

स्टेज पर बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने कहा कि दुनिया में इतनी अराजकता है कि वह बस ‘शांति, शांति’ कहते हुए चुपचाप बैठते हैं। सौरभ द्विवेदी ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा, “राजपाल भाई, डॉलर और रुपये में उतार-चढ़ाव चाहे कितना भी हो, आपको उतनी ही राशि चुकानी होगी जितना आप पर बकाया है।” यह पल हॉल में हंसी का कारण बना और राजपाल यादव भी मजाकिया अंदाज में मुस्कुराए।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने सौरभ को निशाना बनाया और लिखा कि “इसके सिर पर घमंड सवार हो गया है।” कई फैंस ने इस कटाक्ष को अनुचित और मजाक से ज्यादा संवेदनशील विषय पर हमला बताया। इस घटना ने इवेंट के मजाकिया माहौल के बीच इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है।

Priyanshi Chaturvedi 6 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.