हार्दिक-पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के रिश्ते में नया मोड़
New twist,  relationship between , Hardik Pandya , Natasha Stankovic

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक के बीच बेटे अगस्त्य की वजह से अब भी जुड़ाव बना हुआ है। हाल ही में नताशा अपने बेटे के साथ वडोदरा में हार्दिक के घर पहुंची और उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में नताशा हार्दिक की मां और दादी के साथ हंसती-मुस्कुराती नजर आईं, वहीं उनके स्वागत में हार्दिक की बहन और भाई क्रुणाल पांड्या भी काफी खुश दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने फैंस में नई बहस छेड़ दी।

 

साल 2024 में करीब पांच साल पुराना रिश्ता खत्म होने के बाद हार्दिक और नताशा ने तलाक ले लिया था। इसके बाद हार्दिक का नाम नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जुड़ा। बावजूद इसके बेटे अगस्त्य के कारण दोनों अभी भी नियमित संपर्क में हैं। हाल ही में हार्दिक ने अगस्त्य को एक लग्जरी डिफेंडर कार गिफ्ट की थी, जिसे लेने के लिए खुद नताशा पहुंची थीं।

 

फैंस अब सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं कि क्या यह मुलाकात केवल बेटे की वजह से थी या दोनों फिर से परिवार और रिश्तों को लेकर एक नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं। नताशा और हार्दिक की इन हालिया नजदीकियों ने दोनों के फैंस के बीच उम्मीदें और उत्सुकता बढ़ा दी है, वहीं माहिका शर्मा की प्रतिक्रिया और आने वाले समय में इस रिश्ते की दिशा पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Priyanshi Chaturvedi 6 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.