Patrakar Priyanshi Chaturvedi
असम के बरपेटा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में इस महत्वपूर्ण बिल को पेश किया जाएगा। पीएम ने भरोसा जताया कि सभी राजनीतिक दल मिलकर इसे सर्वसम्मति से पारित करेंगे, क्योंकि यह देश की महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है।
सभा के दौरान Narendra Modi ने कहा कि इस बिल के लागू होने से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा और इसके लिए अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे किसी भी राज्य को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने विशेष रूप से असम की महिलाओं से अपील की कि वे सभी दलों के नेताओं से मिलकर इस कानून के समर्थन में आवाज उठाएं, ताकि इसे जल्द से जल्द लागू किया जा सके।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भाजपा की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है। उन्होंने असम में National Democratic Alliance की जीत की हैट्रिक का दावा करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं, बल्कि विकास और सशक्तिकरण का चुनाव है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे अहम होगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |