Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राजनीतिक हलकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। इसी बीच अभिनेता शार्दुल पंडित ने इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक वीडियो शेयर किया और समाज की सोच पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने से बदलाव संभव नहीं है।
शार्दुल पंडित ने अपने बयान में कहा कि लोग गंभीर मुद्दों की बजाय मनोरंजन और गॉसिप में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता को यह ज्यादा जानना होता है कि कौन सा रियलिटी शो कौन जीत रहा है या कौन किसे डेट कर रहा है, लेकिन राजनीति और देश के मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी नहीं दिखती। उनके मुताबिक, यही वजह है कि मजबूत नेताओं की आवाज दब जाती है।
इस बीच परिणीति चोपड़ा के साथ जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट पर भी राघव चड्ढा चर्चा में रहे, जहां कुछ यूजर्स ने उन्हें भविष्य का प्रधानमंत्री तक बता दिया। हालांकि ये प्रतिक्रियाएं प्रशंसकों की राय हैं, लेकिन इससे उनकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |